वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरेश यादव का निधन

Tuesday, August 13, 2013

पारिवारिक न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामनरेश यादव का कल दिनांक 12/08/2013 को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दिनांक 13/08/2013 को उनके पैत्रिक निवास स्थान सफदरजंग बाराबंकी में किया गया। उनको श्रद्धांजलि देने हेतु उनके पारिवारिक सदस्यों के अतिरिक्त पारिवारिक न्यायलय बार एसोसियेशन लखनऊ के सदस्य मौजूद थे।

श्री रामनरेश यादव पारिवारिक न्यायलय बार एसोसियेशन लखनऊ के वरिष्ठ सदस्य एवं अमेरिकन लाइब्रेरी बार एसोसियेशन लखनऊ के सदस्य रह चुके हैं। वकालत प्रारंभ करने के पश्चात से उन्होंने विभिन्न अदालतों में विधि कार्य किया। उनके निधन से लखनऊ के अधिवक्ताओं में दुःख व्याप्त है।

वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरेश यादव का निधनSocialTwist Tell-a-Friend

Post a Comment