पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव 2015- 16 शांतिपूर्वक संपन्न

Tuesday, March 3, 2015

पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर सुरेश नारायण मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंदी विनोद कुमार सैलानी को हराया। महासचिव के पद पर सरदार जगजीत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार अग्रवाल को 12 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर छाया श्रीवास्तव निर्विरोध विजयी घोषित हुईं। उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार त्रिपाठी ने रत्ना सिंह को मात्र 4 मतों से पराजित किया। जबकि संयुक्त सचिव के पद पर योगेश नारायण माथुर ने प्रवीण कुमार सूदन को मात्र 4 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष के पद पर आभा सक्सेना ने अपने प्रतिद्वंदी अनुपम तिवारी को मात्र 4 मतों से पराजित किया। पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन में वर्ष 2015-16 के कार्यकाल में वरिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पद एवं कनिष्ठ कार्यकरणीके दो पद पूर्व में ही निर्विरोध घोषित हो चुके हैं।

पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव 2015- 16 शांतिपूर्वक संपन्नSocialTwist Tell-a-Friend

Post a Comment