शपथ-ग्रहण समारोह संपन्न: बार चुनाव 2015
Wednesday, March 25, 2015
पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ
के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह कल दिनांक 24 मार्च 2015
को पारिवारिक न्यायालय, लखनऊ स्थित अधिवक्ता भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर
पर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में एवं
पारिवारिक न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश विशिष्ट अतिथि के रूप में
उपस्थित हुए।
पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ का वार्षिक चुनाव 3 मार्च, 2015 को संपन्न हुआ था। जिसमें सुरेश नारायण मिश्रा अध्यक्ष, छाया श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज त्रिपाठी उपाध्यक्ष, जगजीत सिंह महासचिव, आभा श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, योगेश नारायण माथुर संयुक्त सचिव, रीता पाण्डेय, दीनानाथ मिश्रा एवं रामउग्रह शुक्ला वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, प्रीति गुप्ता एवं सरताज कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विजयी घोषित हुए थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधान न्यायाधीश ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं पारिवारिक न्यायालय, लखनऊ में अधिवक्ताओं द्वारा बताई गई समस्याओं को यथा शीघ्र दूर करने का आश्वाशन दिया।





