पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव 2016- 17 शांतिपूर्वक संपन्न
Saturday, April 23, 2016
पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार सैलानी ने अपने प्रतिद्वंदी दया शंकर पान्डेय को 47 मतों से हराया। महासचिव के पद पर राम उग्रह शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश सिंह चौहान को 12 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार शुक्ला ने राहुल दीक्षित को 52 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव के पद पर सरताज अली अंसारी ने सचिन शुक्ला को 23 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष के पद पर अनुपम तिवारी ने अपनी प्रतिद्वंदी निशा सक्सेना को 31 मतों से पराजित किया।
उल्लेखनीय है कि उक्त चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार दीक्षित निर्विरोध विजयी घोषित हुए। कार्यकारिणी वरिष्ठ के पद पर रेखा पटेल और कार्यकारिणी कनिष्ठ के पद पर गिरिजेश कुमार और मनोज पाल भी निर्विरोध रूप से घोषित हो चुके हैं।