पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव 2017- 18 शांतिपूर्वक संपन्न

Saturday, July 29, 2017

 

पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र धस्माना ने अपने प्रतिद्वंदी पद्म कीर्ति को 51 मतों से हराया। महासचिव के पद पर बृजेश सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीनानाथ मिश्रा को 10 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रीटा पाण्डेय ने मोहम्मद सिद्दीक सिद्दीकी को 9 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव के पद पर सचिन शुक्ला ने ज़ेबा वसी को 11 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष के पद पर प्रवीण कुमार सूदन ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत राय को 11 मतों से पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि उक्त चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर सरताज अली अंसारी निर्विरोध विजयी घोषित हुए। कार्यकारिणी वरिष्ठ के पद पर प्रीति गुप्ता व विजय लक्ष्मी और कार्यकारिणी कनिष्ठ के पद पर एहतिशाम अली भी निर्विरोध रूप से घोषित हो चुके हैं।

पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव 2017- 18 शांतिपूर्वक संपन्नSocialTwist Tell-a-Friend

Post a Comment