शपथ-ग्रहण संपन्न: बार चुनाव 2013- 14
Saturday, December 14, 2013
पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह कल दिनांक 13 दिसंबर 2013 को पारिवारिक न्यायालय, लखनऊ स्थित परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश मुख्य अतिथि के रूप में एवं पारिवारिक न्यायालय के प्रधान एवं अपर प्रधान न्यायाधीश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ का वार्षिक चुनाव 30 नवम्बर को संपन्न हुआ था। जिसमें सुभाष चन्द्र धस्माना अध्यक्ष, विनोद सैलानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीनानाथ मिश्रा उपाध्यक्ष, बृजेश सिंह चौहान महासचिव, रामनरेश कनौजिया कोषाध्यक्ष, सचिन शुक्ला संयुक्त सचिव, वी०एन० त्रिपाठी वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, प्रतीक गुप्ता एवं सपना कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विजयी घोषित हुए थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जनपद न्यायाधीश ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं पारिवारिक न्यायालय, लखनऊ में अधिवक्ताओं द्वारा बताई गई समस्याओं को यथा शीघ्र दूर करने का आश्वाशन दिया।