पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न
Sunday, December 1, 2013
पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, लखनऊ में वार्षिक चुनाव कल शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र धस्माना ने अपने प्रतिद्वंदी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव को हराया। महासचिव के पद पर बृजेश सिंह चौहान ने जे०के० श्रीवास्तव को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विनोद सैलानी विजयी घोषित हुए। उन्होंने छाया श्रीवास्तव को हराया जबकि संयुक्त सचिव के पद पर सचिन शुक्ल ने ज़ेबा वासी को हराया। पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन में वर्ष 2013- 14 के कार्यकाल हेतु दीनानाथ उपाध्यक्ष पद हेतु, रामनरेश कनौजिया कोषाध्यक्ष पद हेतु, वी०एन० त्रिपाठी वरिष्ठ कार्यकारिणी पद हेतु, प्रतीक गुप्ता एवं सपना कनिष्ठ कार्यकारिणी पद हेतु पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।




